ख्याली ने किया परलीका डॉट कॉम का लोकार्पण

'गांव की माटी से जुड़ाव जरुरी'

ख्याली ने किया परलीका डॉट कॉम का लोकार्प
परलीका. इंसान कहीं भी चला जाए मगर उसे अपनी माटी की गंध हमेशा आकर्षित करती रहती है। जिस मिट्टी में हमने जन्म लिया है और जिसका अन्न-जल ग्रहण कर बड़े हुए हैं उसके प्रति भी हमारे फर्ज होते हैं और उनको पूरा करने के लिए हर वक्त प्रयत्न करना चाहिए। ये उद्गार गुरुवार को यहां सोनी सदन में प्रसिद्ध हास्य कलाकार तथा सिने अभिनेता ख्याली सहारण ने व्यक्त किए। उन्होंने परलीका गांव की वेबसाइट परलीका डॉट कॉम का लोकार्पण किया और खुशी जाहिर की कि इसके माध्यम से राजस्थानी माटी की महक विश्व स्तर पर प्रसारित होगी।
इस अवसर पर चित्रकार महेंद्र प्रताप शर्मा ने नोहर से ऑनलाइन विडिओ संवाद के माध्यम से ख्याली का स्वागत किया। अजय सोनी ने वेबसाइट का परिचय देते हुए बताया कि इसमें गांव की ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक स्थितियों की जानकारी को सहेजा गया है तथा प्रतिदिन नवीनतम गतिविधियों को भी इस साइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण सोनी, विनोद स्वामी तथा बसंत राजस्थानी भी उपस्थित थे।

7 टिप्पणियाँ:

Nixx ने कहा…

परलिका गाँव की वेबसाइट शुरू करने के उपलक्ष में समस्त परलिका वासियों को हार्दिक शुभ कामनाएं !!!

S.K ने कहा…

mhane thare par garv hai Ajay bhai...

Vinod Sihag ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Vinod Sihag ने कहा…

ग्रामीण क्षेत्र में बेवसाईट का निर्माण बहुत ही अच्‍छा प्रयास है जिससे गॉव के व्‍यक्तियों को ही नेट की जानकारी होने लग जायेगी जो की देश के लिए एक शुभ संकेत है

गॉव वासियों को हिर्दिक शुभ कामानाओं सहित

धन्‍यवाद

विनोद सिहाग
सहयोगी www.bhadracity.in

चैन सिंह शेखावत ने कहा…

website saaru mokli badhayan...

Sunny swami ने कहा…

Shabash beta good job...

Gurusewak singh "GOLDY" ने कहा…

its a very good news for publish a parlika.com
now we are touch in parlika

Ramswaroop Saharan

एक टिप्पणी भेजें